|

बीकानेर मेयर चुनाव: नवरतन डागा के नामांकन से कांग्रेस में हलचल,कोंग्रेस ने अनिल कल्ला को अधिकृत प्रत्याशी बनाया,अनिल कल्ला ने कही ये बात

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर बीकानेर की सियासत में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने अनिल कल्ला को महापौर पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। इसी बीच कांग्रेस के विजयी पार्षद नवरतन डागा ने भी महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया, जिससे पार्टी के भीतर चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई है। डागा वार्ड 50 से कांग्रेस के टिकट पर विजयी हुए हैं।

‘एक ही परिवार को बार-बार मौका क्यों?’

नामांकन के बाद डागा की ओर से पार्टी नेतृत्व के फैसले को लेकर सवाल उठाए जाने की बात सामने आई। उन्होंने पूछा कि “बार-बार एक ही परिवार को क्यों मौका दिया जा रहा है?” हालांकि डागा ने यह भी कहा कि वे पार्टी के सिपाही हैं और आलाकमान का अंतिम फैसला उनके लिए मान्य होगा।

परिवारवाद के सवाल पर अनिल कल्ला का जवाब

वहीं कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अनिल कल्ला ने परिवारवाद के आरोपों पर अपनी बात रखते हुए कहा—

“मैं 33 साल से कांग्रेस में हूं। यह कोई परिवारवाद नहीं है। बच्चे की रुचि होती है कि वह किस कार्यक्षेत्र में जाए, मेरी राजनीति में है।”

कल्ला ने आगे कहा, “जो लोग परिवारवाद की बात कर रहे हैं, वो आए कहां से हैं?”

डागा को मनाने का दावा

नवरतन डागा के नामांकन को लेकर अनिल कल्ला ने कहा कि उन्हें मनाने के प्रयास चल रहे हैं। उनके मुताबिक, “नवरतन डागा जी को मना लिया जाएगा। हमारे सीनियर नेता और ऑब्जर्वर उनके संपर्क में हैं। वो कल तक नामांकन उठा लेंगे।”

कल्ला ने आगे दावा किया, “100 प्रतिशत कांग्रेस बीकानेर नगर निगम में बोर्ड बनाने जा रही है।”

कांग्रेस के पास बहुमत

बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 42 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। भाजपा को 27, निर्दलीयों को 10 और आरएलपी को एक सीट मिली है।

अब राजनीतिक नजरें इस बात पर हैं कि नवरतन डागा अपनी उम्मीदवारी को लेकर आगे क्या फैसला लेते हैं। नामांकन प्रक्रिया के बाद महापौर चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button