राजस्थान मौसम:-मानसून की विदाई से पहले बीकानेर सहित इन 26 जिलों में बारिश का अलर्ट






THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। राजस्थान में मानसून अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश से 19 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना है। इससे पहले राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 16 सितंबर को 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश
मंगलवार को अजमेर, पाली सहित प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश और हवाओं के चलते राज्य के कई शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिली।
सिरोही, डूंगरपुर, उदयपुर और अजमेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
16 सितंबर को इन 26 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, पाली और जोधपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
17 सितंबर को इन जिलों में बारिश की संभावना
बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली और जोधपुर में बारिश का येलो अलर्ट है।
मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर
प्रदेश में मानसून की विदाई की संभावित तारीख नजदीक आने के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले दो दिनों में कई जिलों में बारिश होने से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।




































