|

भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा, बीकानेर द्वारा संस्कृति सप्ताह, खेलकूद प्रतियोगिता के साथ प्रारंभ हुआ।

THE BIKANER NEWS:;भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा, बीकानेर द्वारा संस्कृति सप्ताह आज रविवार दिनांक 13.09.2026 को वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ ,मेजर पूरण सिंह सर्किल के पास, बीकानेर खेलकूद प्रतियोगिता के साथ प्रारंभ हुआ।खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक जुगल किशोर राठी एवं श्री राजकुमार बोहरा निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका में रहे।


संस्कृति सप्ताह की प्रभारी डॉ बसंती हर्ष ने खेलकूद हमें जीवन में अनुशासन,समय के महत्व एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं।
डॉ. एस एन हर्ष,श्री घनश्याम सिंह,श्री देवकिशन शर्मा,श्रीमती मधुरिमा सिंह ने विजयी विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।
श्री राधेश्याम नामा,श्री भीम सिंह राजपुरोहित,डॉ.राहुल सिंह पाल,श्री सतीश तंवर,श्री रूपेश मोदी,श्री भवानी शंकर बिहानी ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
जयदीप दोगने सचिव ने बताया कि बालवर्ग में 50 मीटर दौड़ में संस्कृति एवं आदित्य ने प्रथम,सीधी एवं कल्पित ने द्वितीय तथा रिया एवं दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालवर्ग चम्मच दौड़ में संस्कृति एवं प्रत्यक्ष ने प्रथम,रिया एवं मोहमद जीशान ने द्वितीय तथा हीना एवं अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालवर्ग तीन टांग दौड़ में सोनम,भारती एवं कल्पित,आदित्य ने प्रथम,संस्कृति,पूर्वी एवं आदित्य महावीर ने द्वितीय तथा हंसिका,नव्य एवं अभिषेक,निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
युवा वर्ग में 100 मीटर दौड़ में लक्ष्य एवं निखिल ने प्रथम,अंकिता एवं अभिमन्यु ने द्वितीय तथा पलक एवं मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
युवा वर्ग चम्मच दौड़ में पलक एवं अंकित ने प्रथम,टीना एवं अभिमन्यु ने द्वितीय तथा लक्ष्य एवं अभिजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालवर्ग तीन टांग दौड़ में संस्कृति,पलक एवं राकेश,अभिमन्यु ने प्रथम, आईशा खान,जयश्री एवं अभिजीत,अंकित ने द्वितीय तथा लक्ष्य,अंकिता एवं मुकेश,निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button