बड़ी खबर:-बीकानेर: विधायक जेठानंद व्यास के साथ मतदान केंद्र पर बदसलूकी! समर्थकों में भारी आक्रोश,विधायक ने कलेक्टर से की शिकायत

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर | शहर से इस वक्त एक बड़ी चुनावी खबर सामने आ रही है। रबर फैक्ट्री के पास स्थित एक मतदान केंद्र पर निरीक्षण के दौरान विधायक जेठानंद व्यास के साथ एक चुनाव अधिकारी द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया और लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना वार्ड 45 के बूथ संख्या 95 (रबर फैक्ट्री के पास) की है। विधायक जेठानंद व्यास जब वहां का जायजा लेने पहुंचे, तो वहां तैनात अधिकारी के साथ उनका विवाद हो गया।
आरोप है कि बूथ पर मौजूद अधिकारी शिशुपाल सिंह ने विधायक के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनसे “तू तड़ाक” की भाषा में बात की।
अधिकारी ने मर्यादा लांघते हुए विधायक को मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर चले जाने का निर्देश दिया।
जब अधिकारी के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई गई, तो अधिकारी शिशुपाल सिंह ने अपने मोबाइल से विधायक का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
लोगों का फूटा गुस्सा और कलेक्टर से शिकायत
अधिकारी के इस अनुचित रवैये को देखकर बूथ के बाहर मौजूद आम लोग और समर्थक आक्रोशित हो गए। भीड़ ने घटना के विरोध में तुरंत नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव और गहमागहमी का माहौल बन गया।
इस गंभीर मामले को लेकर विधायक जेठानंद व्यास ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने घटना के तुरंत बाद जिला कलेक्टर से संपर्क कर अधिकारी शिशुपाल सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी मिल रही है





































