|

बीकानेर में “ऑपरेशन बुलडोजर”: हिस्ट्रीशीटरों के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

बीकानेर। जिले में अपराधियों और भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन बुलडोजर” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान कोटगेट थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों आमीन और हसन द्वारा करमीसर क्षेत्र में किए गए कथित अवैध कब्जों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटाना शुरू किया। भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही।

यह अभियान रेंज आईजी ओमप्रकाश के मार्गदर्शन एवं एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाया जा रहा है। मौके पर बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अधिकारी कुणाल राहड़ और आकांक्षा गुदारा भी मौजूद रहे और अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया की निगरानी की।

पूरी कार्रवाई एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में कोटगेट थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार व उनकी टीम की मौजूदगी में की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि जिले में भूमाफियाओं, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत हो और सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button