|

बीकानेर: जहरीला पदार्थ पीने से 18 वर्षीय युवती की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र के खारा गांव में जहरीला पदार्थ पीने से एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार खारा निवासी महेंद्र सिंह पुत्र रायसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भतीजी धापू कंवर (18) पुत्री महावीर सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थी। 25 जुलाई की रात करीब 1 बजे उसने अपने घर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।परिजनों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना मिलने पर जामसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला जहरीला पदार्थ सेवन का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button