|

शहर के इस थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र के हिस्तासर गांव में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय गोलूराम के रूप में हुई है।

नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि हिस्तासर निवासी भंवराराम नायक ने पुलिस को सूचना दी कि उनका भाई गोलूराम घर से निकला था। काफी तलाश के बाद उसका शव गांव के पास स्थित एक बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। एएसआई मूलाराम ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button