|

पारिवारिक रंजिश का खूनी अंजाम, भतीजे ने चाची को जिंदा जलाने का किया प्रयास

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के रीड़ी गांव में पारिवारिक रंजिश ने शुक्रवार को भयावह रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक ने अपनी ही 60 वर्षीय चाची पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार घायल महिला की पहचान गुड्डी देवी (60) पत्नी शंकर वाल्मीकि के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मोमासर बास की निवासी हैं और पिछले कई वर्षों से रीड़ी गांव में रह रही हैं। घटना के समय उनका पति और बेटा किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे।पेट्रोल लेकर घर पहुंचा आरोपीश्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई रतनलाल ने बताया कि तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा की मौजूदगी में अस्पताल में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उसका भतीजा मनीष वाल्मीकि मोटरसाइकिल पर पेट्रोल लेकर उसके घर पहुंचा और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे पारिवारिक रंजिश को प्रारंभिक कारण माना जा रहा है। आरोपी की तलाश जारी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button