|

बीकानेर: नोखा रोड से ट्रैक्टर चोरी, कुछ घंटे बाद लावारिस मिला; ट्रॉली, बैटरी और सामान ले गए चोर

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर। नोखा रोड स्थित पारीक धर्म कांटा के आगे खड़ा किया गया एक ट्रैक्टर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार उसने 1 तारीख की शाम करीब 6:00 बजे अपना ट्रैक्टर वहां खड़ा किया था। अगले दिन 2 तारीख की रात करीब 1:23 बजे अज्ञात चोर ट्रैक्टर चोरी कर ले गए।


पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उसने सुबह गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस के साथ गड़सीसर रोड के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जांच के दौरान करीब ढाई से तीन बजे के बीच गड़सीसर बाईपास पुलिया के पास झाड़ियों में ट्रैक्टर लावारिस हालत में मिला।


हालांकि, चोर ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉली, बैटरी और टूल बॉक्स में रखा सामान अपने साथ ले गए। चोरी हुए ट्रैक्टर का पंजीकरण नंबर RJ07 RA 9955 बताया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button