चाचा नेहरू विद्यालय में मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सवविद्यार्थियों ने गुरुजनों का किया सम्मान

THE BIKANER NEWS:- चाचा नेहरू विद्यालय में मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव
विद्यार्थियों ने गुरुजनों का किया सम्मान
नोखा 10.07.2025
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चाचा नेहरू नोखा में गुरु पूर्णिमा का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा विद्यालय के गुरुजनों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार पाण्डेय व उप प्राचार्या रजनेश गुप्ता ने गुरु पूर्णिमा उत्सव पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हम जीवन में जिस किसी से सीखते हैं या जो अपने को सिखाते हैं वो अपना गुरु होता है, जीवन में प्रथम गुरु मां होती है। जिससे सीखते हैं उनके प्रति श्रद्धा व विश्वास होना आवश्यक है। गुरु नर को नारायण बना देता है, बालक राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बना देता है, कान्हा को कर्मयोगी बना देता है, शिवा को छत्रपति शिवाजी बना देता है बालक नरेंद्र को स्वामी विवेकानंद बना देता है , एक अबोध बालक को सम्राट चंद्रगुप्त बना देता है,
अतः गुरु हमेशा महान होता है।
कार्यक्रम में राजू मोदी व सुनीता खीचड़ में भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में दिव्यांशी नाई, मनीषा उपाध्याय, राखी सुथार, अनिता जाट, अनुसूईया बिश्नोई, मनीषा नायक, अनिता बिश्नोई, राधा ग्वारिया, जयश्री, माया बिश्नोई, भवानी सोनी, भावना गोदारा, अफसाना बानो सहित अन्य बालिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन पर शिक्षक लिखमाराम मेघवाल ने भारत माता की जय, वन्देमातरम के जयघोष से माहौल गुरुभक्ति के साथ देशभक्ति पूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन अनुसूईया बिश्नोई किया तथा कार्यक्रम में विद्यार्थी व शिक्षकों के साथ बङी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।






































