|

ऑपरेशन नीलकंठ-डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार, अवैध टोपीदार बंदूक सहित एक और आरोपी दबोचा

बीकानेर। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। शनिवार को लूणकरणसर और छतरगढ़ थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

25 किलो 140 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

लूणकरणसर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सोडवाली से हापासर जाने वाले मार्ग पर गोचर भूमि के पास कार्रवाई करते हुए सोडवाली निवासी 38 वर्षीय तोलाराम ब्राह्मण को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 किलो 140 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक धर्मवीर, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र, कांस्टेबल राकेश कुमार, विद्याधर तथा वीरेंद्र कालेर शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।

टोपीदार बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार

वहीं, छतरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 46 वर्षीय राम सिंह बावरी को टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि आवा गांव के चौराहे के पास एक युवक बंदूक लेकर घूम रहा है। सूचना पर एएसआई रामचरण मीणा के नेतृत्व में कांस्टेबल पारस, राजेंद्र और संदीप की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवा गांव से करीब तीन किलोमीटर आगे कुमटा माइनर के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button