Bikaner:-जिले में इन दो दिन रहेगा स्थानीय अवकाश,जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 18 जून। जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में निर्जला एकादशी और धनतेरस के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
जारी आदेश के मुताबिक 25 जून 2026 (गुरुवार) को निर्जला एकादशी तथा 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

इन दोनों दिनों में जिला प्रशासन के अधीन संचालित सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि आवश्यक सेवाएं पूर्ववत संचालित होती रहेंगी।
जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश से आमजन, विद्यार्थियों एवं सरकारी कर्मचारियों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार अपनी योजनाएं बनाने में सुविधा होगी।





































