कोटगेट थाना क्षेत्र में रेल फाटक के पास मिला युवक का शव,फैली सनसनी

बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नागणेची रेलवे फाटक के पास रेल पटरियों पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कल देर रातर रेल पटरियों के पास एक युवक के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली।सूचना मिलते ही कोटगेट थाना पुलिस के पुलिसकर्मी प्रवीण, सुनील और बाबूलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
शव की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद हाजी जाकिर, नसीम, सोएब, राजकुमार खड़गावत, जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान, अयूब और शकील स्टार ने पुलिस की मौजूदगी में शव को उठाकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच है। युवक ने नीले रंग की टी-शर्ट और लोवर पहन रखी थी। शव के पास से एक मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनके आधार पर उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की थी या फिर रेलवे पटरियां पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।





































