|

कल शहर के बड़े क्षेत्र में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

बीकानेर, 8 जून। शहर में विद्युत तंत्र के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते मंगलवार 9 जून को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 6:30 बजे से 9:00 बजे तक निर्धारित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

बिजली कटौती से प्रभावित क्षेत्रों में सांखुडेरा, रिजर्व पुलिस लाइन, रानीसर बास, विवेक नगर, विद्युत थाना, एमएस कॉलेज, गिन्नाणी क्षेत्र, बागवानों का मोहल्ला, रामपुरिया आइस फैक्ट्री, चौखुंटी, कमला कॉलोनी, नूरानी मस्जिद, विनोबा बस्ती, बड़ी कर्बला, हुसैनी मस्जिद, बड़ी जसोलाई, कुचीलपुरा, फड़ बाजार, रोशनीघर चौक, हेड पोस्ट ऑफिस, नाथु की ताल, शेखों का मोहल्ला, बड़ी गुवाड़, लाइट हाउस ऑफिस, पांवासर कुआं, दैनिक भास्कर क्षेत्र, महिला मंडल स्कूल, केसर-देसर चौक, अगुणा चौक, एफसीआई गोदाम, इंदिरा कॉलोनी, भुट्टा कुआं, फातिपुरा, उर्मूल सर्कल, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, सुभाषपुरा, अमरसिंह पुरा, चूना भट्टा, लाल क्वार्टर, एमएस छात्रावास, कसाइयों का मोहल्ला सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कटौती विद्युत तंत्र के रखरखाव और आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए की जा रही है। विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button