|

बीकानेर: मुरलीधर व्यास नगर में धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव, डॉ. राम कुमार व्यास ने किया कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर।स्थानीय मुरलीधर व्यास नगर (2 एफ 828, शिव गौरक्ष पार्क के पास) में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में आज नंदोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कथावाचक डॉ. राम कुमार व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव और उनकी मनमोहक बाल लीलाओं का जीवंत वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

​व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डॉ. राम कुमार व्यास ने कृष्ण जन्मोत्सव के गूढ़ अर्थ को समझाते हुए कहा कि जब-जब धरती पर पाप, अन्याय और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब परमात्मा स्वयं अवतरित होकर पापियों का अंत करते हैं और समाज में पुनः धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का अवतार भी इसी महान उद्देश्य की पूर्ति के लिए हुआ था।

​कथा के दौरान डॉ. व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बालकृष्ण द्वारा किए गए पूतना वध और शकटासुर वध के प्रसंग सुनाए। इसके साथ ही उन्होंने भगवान शिव द्वारा बाल रूप में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने की महिमा का बेहद सुंदर प्रसंग भी श्रोताओं के समक्ष रखा, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में गोते लगाने लगे।

​नंदोत्सव के पावन अवसर पर भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button