|

बड़ी खबर:-स्कूलों में गर्मी की छुट्टिया बढ़ीं,आधिकारिक आदेश का इंतजार

THE BIKANER NEWS:-जयपुर/बीकानेर: राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों (ग्रीष्मावकाश) को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझ गया है। राज्य सरकार ने शिक्षकों की मांग मानते हुए ग्रीष्मावकाश को 28 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले के आदेश के अनुसार स्कूल 22 जून से खुलने वाले थे, लेकिन अब स्कूल 29 जून को खुलेंगे।

शिक्षकों का 15 दिवसीय आंदोलन रहा सफल

इस शैक्षणिक सत्र में सरकार ने गर्मी की छुट्टियां कम कर दी थीं, जिसके विरोध में ‘राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)’ के बैनर तले शिक्षक पिछले करीब 15 दिनों से ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार देर रात जयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आवास पर इस मुद्दे को लेकर एक अहम बैठक हुई। इसी बैठक के आधार पर शनिवार सुबह संघ और शिक्षा विभाग के बीच समझौता हो गया। समझौता पत्र पर शिक्षा मंत्री के विशिष्ट सहायक ने हस्ताक्षर किए हैं।

प्रिंसिपल पावर की छुट्टियां भी हुईं बहाल

ग्रीष्मावकाश के अलावा, इस सत्र में सरकार ने पहली बार ‘प्रिंसिपल पावर’ की दो छुट्टियों को घटाकर एक कर दिया था। इसका भी शिक्षकों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा था। नए समझौते के तहत अब शिक्षकों की यह मांग भी मान ली गई है और प्रिंसिपल पावर की छुट्टियों की संख्या फिर से बढ़ाकर दो कर दी गई है।

आधिकारिक आदेश का इंतजार

हालांकि सरकार और शिक्षक संघ के बीच मांगों को लेकर पूरी तरह सहमति बन गई है, लेकिन शिक्षा निदेशालय की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर देगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button