ट्रक स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत,दो घायल पीबीएम में भर्ती


लूणकरणसर, 8 अप्रैल 2026।भारत माला सड़क पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया।महिपाल सिंह ने बताया कि लूणकरणसर-कालू रोड इंटरचेंज के पास सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।
हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मृतक के शव को लूणकरणसर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।




































