|

बीकानेर में डूंगर कॉलेज के पीछे सैन्य प्रतिष्ठान के पास मिली 10 फीट लंबी खुफिया सुरंग,फैली सनसनी,सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट

THE BIKANER NEWS:-राजस्थान के सीमावर्ती जिले बीकानेर में राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंधमारी की एक बड़ी कोशिश का पर्दाफाश हुआ है। मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI) की तत्परता से सादुल गंज इलाके में सैन्य प्रतिष्ठान के बेहद करीब एक 10 फुट लंबी संदिग्ध सुरंग मिली है। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

​सूत्रों के अनुसार, खुफिया सूचना मिलने के बाद सैन्य अधिकारियों ने डूंगर कॉलेज के पीछे स्थित रेतीले भूखंड का गहन निरीक्षण किया, जहां जमीन के नीचे यह सुरंगनुमा संरचना पाई गई।

सुरंग में मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और ताजे सबूत

सुरंग के अंदर से संचार सुनने वाले हेडफोन, बिजली के तार और कई अन्य तकनीकी उपकरण बरामद किए गए हैं। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल गुप्त निगरानी करने या महत्वपूर्ण सैन्य सिग्नलों को पकड़ने (Intercept) के लिए किया जा रहा था।

​सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सुरंग के अंदर से 23 मार्च के समाचार पत्र में लिपटी हुई चार रोटियां भी मिली हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि सुरक्षा एजेंसियों की दबिश से कुछ समय पहले तक वहां कोई व्यक्ति मौजूद था।

मल्टी-एजेंसी इन्वेस्टिगेशन शुरू

रेतीले इलाके में इस तरह की अंडरग्राउंड सुरंग का निर्माण और उसमें आधुनिक उपकरणों का मिलना किसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश या जासूसी नेटवर्क की ओर इशारा करता है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, दुश्मनों द्वारा पारंपरिक घुसपैठ की जगह ऐसे अंडरग्राउंड रास्तों का इस्तेमाल सामरिक सुरक्षा के लिए एक नई और गंभीर चुनौती है।

​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे मल्टी-एजेंसी इन्वेस्टिगेशन के दायरे में रखा गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), सीआईडी (CID), स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें मौके से साक्ष्य जुटा रही हैं और बरामद उपकरणों के डेटा की जांच कर रही हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button