|

सड़क हादसे में घायल युवक की पीबीएम में इलाज के दौरान हुई मौत

श्रीडूंगरगढ़, 12 मार्च 2026।10 मार्च की दोपहर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।
माणकासर निवासी रोकेश कुमार पुत्र हंसराज कुलड़िया ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च को वह अपने चचेरे भाई 42 वर्षीय किशनाराम पुत्र मनफूलराम के साथ मोटरसाइकिल से श्रीडूंगरगढ़ से गांव माणकासर जा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे हाईवे पर कालू फांटा के पास तेज गति से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठे किशनाराम और रोकेश दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में किशनाराम को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें ट्रोमा सेंटर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं रोकेश का अस्पताल में इलाज जारी है।
परिजनों का आरोप है कि कार चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है तथा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल संदीप कुमार को सौंपी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button