|

20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर। नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के तालरिया बास रासीसर में एक 20 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पूजा (20) पुत्री हेतराम के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। सुबह जब पूजा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को संदेह हुआ। कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे के हुक से चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी हुई मिली।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के पिता हेतराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार पूजा की पिछले कुछ समय से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button