|

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी, बीकानेर सहित कई जिलों में अलर्ट,70Km की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी

THE BIKANER NEWS: जयपुर/बीकानेर:
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और आंधी-बारिश का दौर लगातार जारी है। जयपुर सहित आसपास के इलाकों में सुबह तेज हवाएं चलीं और बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज भी 11 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
शनिवार को जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, बीकानेर और चूरू समेत कई जिलों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। जयपुर में तूफानी बारिश के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि टोंक और अजमेर में भी दो लोगों की जान चली गई। दौसा में एक घर में आग लगने की घटना भी सामने आई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक यह बदलाव जारी रह सकता है।

4 मई को पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे ज्यादा रहेगा, जिससे 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभाग में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अच्छी बात यह है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश को हीटवेव से राहत मिलेगी।
पिछले 24 घंटों में जैसलमेर, फलोदी और बाड़मेर जैसे इलाकों में गर्मी का असर बना रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button