|

​बीकानेर: रिडमलसर चौराहे पर सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर,होटल के छपरे में घुसा

THE BIKANER NEWS:बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र स्थित रिडमलसर चौराहे पर आज एक तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर दौड़ रहे ट्रक ने न केवल एक पिकअप को जोरदार टक्कर मारी, बल्कि पास ही स्थित एक होटल के छपरे में जा घुसा। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर से पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। पिकअप को टक्कर मारने के बाद भी ट्रक की गति कम नहीं हुई और वह सड़क किनारे स्थित एक होटल के छपरे को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। इस दौरान ट्रक ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को भी चकनाचूर कर दिया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

​हादसे की सूचना मिलते ही जेएनवीसी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की ताकि यातायात सुचारू हो सके। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button