|

बीकानेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन ‘CEIR’ के तहत 40 लाख कीमत के गुम हुए 170 मोबाइल बरामद कर मालिको को सौपे

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर, 23 जनवरी 2026:बीकानेर जिला पुलिस ने तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए आमजन को बड़ी राहत दी है। पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर पुलिस और साइबर सेल ने गुम हुए 170 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है।

देश भर से खोज निकाले मोबाइल

जिला पुलिस अधीक्षक (SP) श्री कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी ‘CEIR पोर्टल’ पर दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट और साइबर सेल की तकनीकी मदद से यह सफलता मिली है। दिलचस्प बात यह है कि ये मोबाइल सिर्फ बीकानेर या राजस्थान ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और देश के अन्य राज्यों से भी बरामद किए गए हैं।

चेहरों पर लौटी मुस्कान

पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइलों में से ज्यादातर फोन बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों और मजदूर वर्ग के लोगों के थे। कई फरियादियों ने ये फोन बड़ी मुश्किल से किस्तों (EMI) पर खरीदे थे। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने स्वयं फरियादियों को उनके मोबाइल लौटाए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इन थानों का रहा अहम योगदान

इस अभियान में साइबर सेल और विभिन्न थानों की टीमों ने बेहतरीन काम किया। सबसे ज्यादा 60 मोबाइल ‘साइबर सेल कार्यालय’ ने बरामद किए। इसके अलावा नयाशहर थाने ने 21, कोटगेट ने 20 और श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने 9 मोबाइल बरामद किए। यह पूरी कार्रवाई आईजी रेंज बीकानेर श्री हेमन्त शर्मा और एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में, एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और एएसपी ग्रामीण बनवारी लाल मीणा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस की अपील: तुरंत करें रिपोर्ट

बीकानेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत दूरसंचार विभाग के पोर्टल ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। साथ ही, किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन फ्रॉड होने पर cybercrime.gov.in पर शिकायत करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। बीकानेर पुलिस की हेल्पलाइन 7877045498 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button