Breaking:-नत्थूसर गेट क्षेत्र में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव,मचा हड़कंप, पहचान के प्रयास जारी

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर, 13 जनवरी 2026
बीकानेर के नत्थूसर गेट घाटी स्थित हरिजनों के श्मशान भूमि में आज सुबह एक दुखद घटना सामने आई। यहाँ बने बरामदे में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है।
घटनाक्रम:
जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 9:15 बजे सूचना मिली कि श्मशान भूमि के बरामदे में एक बुजुर्ग व्यक्ति सोए हुए हैं, लेकिन कोई हलचल नहीं हो रही है। पास जाकर देखने पर उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई।
सूचना मिलते ही शहर की अग्रणी समाजसेवी संस्थाएं ‘ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी’ और ‘असहाय सेवा संस्थान’ तुरंत हरकत में आईं। संस्था के सोयब, मो. जुनैद खान और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।
पुलिस कार्यवाही:
मामले की जानकारी मिलते ही नया शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। एएसआई (ASI) राकेश जी गोदारा, रामविलास, और प्रदीप (CL) ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस की देखरेख और समाजसेवियों की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल (PBM Hospital) ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
शिनाख्त के प्रयास जारी:
फिलहाल मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और संस्था के सदस्य मृतक के परिजनों का पता लगाने और शिनाख्त करने का प्रयास कर रहे हैं।
सेवा में उपस्थित रहे:
इस पुनीत कार्य में खिदमतगार ख़ादिम सोसाइटी से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई और असहाय सेवा संस्थान से ताहिर हुसैन, मो. जुनैद खान, रमजान, मो. सत्तार और राजकुमार खड़गावत ने सहयोग दिया।






































