|

सावधान: शेयर बाजार और IPO में मुनाफे का झांसा देकर 37 लाख की ठगी, वॉट्सऐप ग्रुप से शुरू हुआ खेल

Kolkata news ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ (IPO) में निवेश के नाम पर साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ताजा मामला एक व्यक्ति से 37 लाख रुपये की ठगी का है, जहाँ वॉट्सऐप ग्रुप और फर्जी ऐप के जरिए पीड़ित को चूना लगाया गया।
​क्या है पूरा मामला?
पीड़ित आलोक बेरी ने आनंदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ठगों ने उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा, जहां अर्णव ठाकुर नाम का एक व्यक्ति ग्रुप एडमिन बनकर शेयर बाजार के टिप्स देता था। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए पीड़ित से 50 हजार रुपये निवेश करवाए गए और फर्जी मुनाफा दिखाया गया। इसके बाद अलग-अलग खातों में करीब 4 लाख रुपये जमा करवाए गए।
​IPO का लालच और फर्जी ऐप का खेल
ठगों ने पीड़ित को एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया। उन्हें आईपीओ में निवेश का लालच दिया गया और कहा गया कि सिर्फ 10% राशि जमा करनी है, बाकी क्रेडिट मिलेगी।
15 दिसंबर 2025 को ऐप पर बड़ी संख्या में शेयर अलॉटमेंट दिखाकर ठगों ने पीड़ित से किस्तों में 11 लाख, 12.25 लाख और 10.06 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। हर बार यह कहा गया कि यह आखिरी पेमेंट है।
​पैसे निकालने गए तो खुली पोल
जब ऐप पर 54.46 लाख रुपये का बैलेंस दिखने लगा, तो पीड़ित ने पैसे निकालने (Withdrawal) की कोशिश की। ठगों ने ‘पेंडिंग आईपीओ ऑर्डर’ का बहाना बनाकर निकासी रोक दी। 22 दिसंबर तक जब पैसा नहीं आया, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।
​’द बीकानेर न्यूज़’ की अपील: किसी भी अनजान वॉट्सऐप ग्रुप के कहने पर निवेश न करें और किसी भी ऐप में पैसा लगाने से पहले उसकी वैधानिकता (SEBI रजिस्ट्रेशन) जरूर जांचें।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button