|

​बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में मिला युवक का शव,इलाके में फैली सनसनी

THE BIKANER NEWS::-बीकानेर। शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार सुवह एक युवक का शव मिलने से फैली सनसनी , शहर के मुक्ताप्रसाद थाना इलाके के पंडित पेट्रोल पंप के ठीक सामने और सरकारी ऊन मिल (Wool Mill) के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
​घटना की जानकारी मिलते ही मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सूचना पर सामाजिक संस्था ‘खिदमतगार खादिम सोसाइटी’ और ‘असहाय सेवा संस्थान’ की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। सेवादारों ने पुलिस की मौजूदगी में तत्परता दिखाते हुए शव को वहां से उठाया।
​फिलहाल, शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है, लेकिन स्थिति पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button