|

Breaking:-आपसी झगड़े में हुई पत्थरबाजी की भेंट चढ़ी मंदिर की मर्यादा,थाने में दर्ज करवाई शिकायत

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर, 15 दिसंबर।शहर के गोगागेट के बाहर स्थित लाल गुफा नवलपुरी के पास में एक प्राचीन भैरुं मंदिर की मर्यादा भंग होने का गंभीर मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में पत्थर गिरने की घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है। इस संबंध में रविवार देर रात सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है।


​क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवलपुरी स्थित भैरुं मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम नियमित पूजा-अर्चना की जाती है। कल रविवार को जब मंदिर के पड़ोसी और प्रत्यक्षदर्शी जयन्द्र सोनी वहां पहुंचे, तो उन्होंने मंदिर परिसर में काफी संख्या में पत्थर बिखरे हुए देखे।
आसपास पूछताछ करने पर सामने आया कि मंदिर के पास रहने वाले कुछ पड़ोसियों के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसी पत्थरबाजी के दौरान कई पत्थर मंदिर के अंदर आ गिरे, जिससे मंदिर की पवित्रता भंग हुई।


​पुलिस कंट्रोल रूम की लापरवाही उजागर
घटना के समय पुलिस की सहायता लेने की कोशिश भी नाकाम साबित हुई। शिकायतकर्ता आशीष गहलोत और जयन्द्र सोनी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि ऐसी घटना पहले भी 2-3 बार हो चुकी है। आज जब उन्होंने घटना की जानकारी देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम (100 नंबर) पर फोन किया, तो वहां फोन ही नहीं उठाया गया। इस वजह से समय रहते पुलिस को सूचित नहीं किया जा सका, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति भी नाराजगी है।


​कार्रवाई और पाबंद करने की मांग
घटना से आहत होकर आशीष गहलोत और जयन्द्र सोनी ने सिटी कोतवाली थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि:
​पत्थरबाजी करने वाले परिवारों की निष्पक्ष जांच की जाए।


​दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई हो।
​दोनों पक्षों को भविष्य के लिए पाबंद किया जाए ताकि मंदिर की पवित्रता और मर्यादा दोबारा भंग न हो।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button