|

67 वर्षीय व्यास का अजमेर में डंका, एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो पदक,नेशनल के लिए हुआ चयन

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर। अजमेर में आयोजित 20वीं राजस्थान मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024-25 में बीकानेर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस प्रतियोगिता में बीकानेर के निवासी वरिष्ठ एथलीट 67 वर्षीय प्रेम कुमार व्यास(प्रेम भा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं।


​जानकारी के अनुसार, यह प्रतियोगिता 29 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक अजमेर में आयोजित की गई थी। इसमें प्रेम कुमार व्यास ने 3 किलोमीटर वॉक (3km Walk) स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं, डिस्कस थ्रो (Discus Throw) में उन्होंने अपनी ताकत दिखाते हुए ब्रोंज मेडल हासिल किया।


​प्रेम नारायण व्यास की इस दोहरी सफलता ने न केवल बीकानेर का नाम रोशन किया है, बल्कि उन्होंने आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपना टिकट भी पक्का कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और शहरवासियों ने खुशी जाहिर की है और उन्हें नेशनल स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button