|

बड़ी खबर:-महादेव एप की तर्ज़ पर ‘खेलो यार’ नामक ऑनलाइन सट्ठेबाजी का नेटवर्क का भांडाफोड़,40 हजार करोड़ का अवैध कारोबार ध्वस्त

THE BIKANER NEWS:- पलामूः छत्तीसगढ़ के महादेव बेटिंग एप की तरह एक नया बेटिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ है. यह नेटवर्क सैकड़ों करोड़ का ट्रांजेक्शन कर रहा है. झारखंड के पलामू में इस नेटवर्क का खुलासा हुआ है और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पूरे नेटवर्क का संचालन छत्तीसगढ़ के भिलाई से हो रहा था. खेलोयार साइट से बेटिंग करवाई जा रही थी, जिसका नेटवर्क भारत के अलावा कई देशों में फैला हुआ है. इस नेटवर्क का एक फ्रेंचाइजी झारखंड के पलामू में पकड़ा गया है. इस फ्रेंचाइजी का नंबर 141 है. पलामू में पकड़ा गया फ्रेंचाइजी से प्रतिदिन पांच से सात लाख का ट्रांजेक्शन करता था. पांच से छह हजार सदस्य इससे जुड़े हुए थे
दूसरे फ्रेंचाइजी 50 से 60 लाख का ट्रांजेक्शन करते हैं. खेलोयार साइट का संचालन दुबई से हो रहा है, जबकि इसका मास्टरमाइंड बिहार के औरंगाबाद एवं छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है. बेटिंग एप साइट के सभी सर्वर दुबई में हैं, पूरा नेटवर्क का करीब 40 हजार करोड़ का कारोबार है. यह नेटवर्क क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल करता है.

संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद पुलिस ने की थी छापेमारी

दरअसल पलामू के हुसैनाबाद में पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली थी. इसी सूचना के आलोक के हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय के पीछे पुलिस ने छापेमारी की थी और मौके से सात युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया था. सभी से पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ है. नेटवर्क के माध्यम से महादेव एप की तरह खेलोयार साइट की जानकारी मिली, जो ऑनलाइन बेटिंग करवा रहा है. इस बेटिंग एप के माध्यम से हजारों लोग जुड़े हैं करोड़ो का ट्रांजेक्शन कर रहा है.

नेटवर्क पकड़े जाने के बाद पुलिस ने छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले राहुल सिंह, बिहार के मदनपुर के रहने वाले सुजीत कुमार विश्वकर्मा, अजित कुमार विश्वकर्मा, रोहित कुमार सिंह, झारखंड के बोकारो के जागेश्वर बिहार के रहने वाले जुबेर अंसारी, पतरातू के रहने वाले अयाज आलम, रांची के तमाड़ के रहने वाले अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया है. बेटिंग का मास्टरमाइंड मदनपुर का राजन कुमार सिंह और छत्तीसगढ़ के भिलाई का शेल्वी उर्फ मनीष है.
इस रैकेट का अनुमानित अवैध कारोबार 40,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जिसके तार दुबई से जुड़े हुए हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button