बीकानेर के इन वार्डो में टूटी सड़कें,नाली क्रॉस,खुले चैंबर को ठीक करने के लिए 2करोड़ 30 लाख होंगे खर्च

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर में टूटी सड़कें,नाली क्रॉस, खुले चैंबर की सैकड़ों शिकायतें शहर चलो प्रशासन अभियान के दौरान लग रहे शिविरों में पहुंच रही हैं। अब तक आई शिकायतों के निस्तारण के लिए नगर निगम ने एआरसी से 2.30 करोड़ के टेंडर कर दिए। और इस कार्य की अवधि तीन महीने से बारह महीने तक रख दी। ऐसे में ठेकेदारों के पास तो समय होगा मगर जनता को तत्काल समाधान की
जरूरत है। दरअसल शिविरों में बारिश के बाद
नगर निगम से ही जुड़ी ज्यादातर शिकायतें पहुंच रही हैं। निगम ने एआरसी के तहत 2 करोड़
30 लाख रुपए मंजूर कर दिए। एनआईटी लगा दी। एक जैसे कामों का पैकेज बनाया। उसके बाद उनको ठीक कराने के निर्देश दिए। निगम
कमिश्नर मयंक मनीष ने बताया कि बारिश के बाद गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों पर कई तरह के नुकसान होते हैं। गड्ढे भी होते हैं। कुछ डैमेज भी
होता है तो ये शिकायतें स्वाभाविक हैं लेकिन मैने उन सबको एक जुट करके उसे एआरसी से कराने का निर्णय किया ताकि टेंडर की लंबी प्रक्रिया से
छुटकारा मिले और लोगों के समय पर काम हों। उन्होंने कहा कि एआरसी का जो 12 माह का समय है वो ये है कि 12 महीने के भी इन वार्डों में कभी भी और कहीं भी काम हो सकता है। ठेकेदारों को निर्धारित समय पर ही भुगतान दिया जाएगा।
इन वार्डों पर खर्च होंगे पैसे
वार्ड 29,30,49,50,34,35,72 और 78 नंबर वार्ड में 25 लाख के काम होंगे।
वार्ड 7, 28, 48 ओर 47 में भी 25 लाख रुपए खर्च होंगे।
वार्ड 52, 67, 68 और 69 में 40 लाख रुपए लगेंगे।
वार्ड 15, 25, 33, 38, 70, 71, 73 और 77 में 35 लाख रुपए खर्च

वार्ड 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12,13,14,15,16 और 17 में 15 लाख रुपए खर्च होंगे।
43, 57,58,59,60, 74 और 75 नंबर वार्ड में 30 लाख
31,51,53,56,63,64,65, 66 वार्ड में भी 30 लाख रुपए खर्च होंगे।
वार्ड 22,23, 24,44,45, 61,62,76,79 और 80 नंबर में 30 लाख




































