|

केसरी नंदन सेवा सीमित की बैठक सम्पन्न,बालिका विवाह सहायतार्थ कार्यक्रम के पोस्टर का किया विमोचन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, केसरी नंदन सेवा समिति की ओर से 12 सितम्बर 2025 को मुख्य कार्यालय डागा चौक बी के स्कूल के पीछे एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग मे अध्यक्ष रामनारायण जी आचार्य सहित सदस्य उपस्थित हुए । उपस्थित सदस्यों मे विनोद कुमार आचार्य, किशन कुमार ओझा, कृष्ण कांत पुरोहित, सुनील दत्त ओझा, नवल
किशोर आचार्य,संजय आचार्य और अन्य 15-20 सदस्य उपस्थित थे। मीटिंग का आयोजन समिति द्वारा पूर्व मे लिये।गये महत्त्वपूर्ण निर्णय कन्या / बालिका विवाह सहायतार्थ कार्यक्रम का शुभारम्भ करने हेतु किया गया था । केसरी नन्दन
सेवा समिति कन्या विवाह सहायतार्थ पोस्टर / बैनर का विमोचन किया गया। बैनर का विमोचन श्री सरोज देवी आचार्य
तथा रामनारायण आचार्य द्वारा किया गया। बैनर विमोचन समिति के मुख्य कार्यालय पर किया गया इस कार्यक्रम के
तहत् सहयोग हेतु उपस्थित व्यक्तियों द्वारा सहयोग राशि प्रदान की गई ,समिति को प्राप्त सहयोग के लिये अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया ।
सभी सदस्यों तथा उपस्थित व्यक्तियों को जानकारी प्रदान की गई कि केसरी नंदन सेवा समिति संस्था के रू‍
मे वर्ष 2011 से अनवरत कार्य कर रही है जिसके इस वर्ष 15 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में कन्या विवाह सहायतार्थ क
करेगी जिसमे समाज के सभी व्यक्तियों का सहयोग आवश्यक होगा तथा समिति मे भामाशाहों से सहयोग की भी अपील
की गई । समिति का उद्देश कुँवारी कन्याओं (ब्राह्मण) जरूरतमंद कन्याओं के मुख्य रूप से विवाह संपन्न कराने तथा
विवाह संबंधित अन्य कार्यो में यथा संभव सहयोग करना हैं। समिति के कोषाध्यक्ष श्री नवल आचार्य ने बताया कि सेवा
समिति हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूनरासर निज मंदिर खेजडी धाम में 700 किलो खीर का आयोजन करने जा रही
है सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर खीर प्रसादी ग्रहण करें तथा अधिक से अधिक सहयोग
करें । मीटींग मे अध्यक्ष के साथ-साथ सुनील ओझा, कृष्णकांत पुरोहित, शशि कुमार व्यास, सरोज देवी आचार्य, सुमित्रा
देवी आचार्य, कौशल्या पुरोहित, संगीता, साक्षी, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहें ।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button