बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,पांच देशी पिस्टल सहित लॉरेन्स के गुर्गे गिरफ्तार,एक बुकी था निशाने पर!

THE BIKANER NEWS. बीकानेर जिले में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर इन दिनों बीकानेर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है । इसी क्रम में शनिवार की देर रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर शहर सौरभ तिवाड़ी, एएसपी सीओ सदर विशाल जांगिड़, साइबर सेल प्रभारी दीपक यादव व मुक्ता प्रसाद थानाधिकारी विजेंद्र शिला की विशेष टीम रात्रि में लॉरेंस गैंग के दो गुर्गों को डिटेन किया।
इनके पास से 5 देशी पिस्तौल, एक मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार ये लोग शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थें लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते बड़ी वारदात होने से बच गई।

पुलिस ने कल रात को श्रवण सिंह सोढा पुत्र लक्ष्मण सिंह सोढा निवासी बज्जू और राजेश तरड़ पुत्र रामेश्वर निवासी खाजूवाला को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है।
एक बुकी था निशाने पर!
जानकारी ये भी निकलकर सामने आ रही है कि श्रवण सिंह लारेंस गैंग से मिलकर बीकानेर के एक बुकी पर हमले की तैयारी में था!
आपकों बता दे कि श्रवण सिंह सोढा कुख्यात तस्कर है वही राजेश तरड़ खाजूवाला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इन दोनों पर करीब अलग अलग राज्यों व राजस्थान के विभिन थानों में मुकदमे दर्ज है। इन दोनों पर गजनेर थाना इलाके में मारपीट करने और गंभीर वारदात में शामिल होने के भी आरोप है।
अब तक शुरुआती जानकारी के अनुसार ये दोनों लॉरेंस गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के लगातार संपर्क में थे और बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बरहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों व हैरी बॉक्सर के खिलाफ संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रवण सिंह सोढा , सोढा नाम से गैंग भी चलाता है। कुछ दिन पहले इसकी गैंग से 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। श्रवण सिंह गुजरात के गांधीनगर में अपहरण और फिरौती के मामलें वांछित था।





































