|

Breaking:-जमीनी विवाद को लेकर मारपीट,फ़िल्मी स्टाइल में घर की दीवार तोड़ी,विधायक व्यास मौके पर

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मामला नाल पुलिस थाना क्षेत्र के करमीसर क्षेत्र का है। जहां पर जमीनी विवाद को लेकर उत्पात मचाया गया और जमकर तोडफ़ोड़ की गयी है। कुछ लोग फिल्मी स्टाइल में गाडियों से स्टंट करते आये और मारपीट की और घर की दीवार तोड़ दी।जिस घर पर यह पथराव और मारपीट की गयी है वो हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता शिव का घर बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद बुधवार रात रात को कुछ लोग आये लेकर आए और शिव नाम के युवक के घर पर हमला कर दिया। गाडिय़ों में सवार होकर आए लोगों ने पथराव किया। जिसके बाद गाडिय़ों से घर की दीवारों को तोड़ दिया। आरोप है कि गाडिय़ों में सवार होकर आए लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है। जिसमें तीन लोगों के चोटें आयी है। तीनों को इलाज के लिए पीबीएम भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर सिओ पार्थ शर्मा, नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई मौक पर पहुंचे। वहीं दूसरी और विधायक जेठानंद व्यास भी
मौके पर पहुंचे। विधायक व्यास ने कहा कि ऐसे किसी भी व्यक्ति के घर पर हमला असहनीय है। हम बिना कार्रवाई के यहां से नहीं हटेंगे। व्यास ने कहा कि भूमाफिया द्वारा लगातार जमीनों को लेकर विवाद किया जा रहा है। जो कि अब सहन से बाहर हो गया है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button