|

Breaking:-भारी बारिश के चलते इन निजी शिक्षण संस्थानों ने लिया ये निर्णय:-पढ़े खबर

THE BIKANER NEWS:-,बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, से खबर:-प्रदेश में पिछले कई दिनों से तेज भारी बरसात का कहर देखने को मिल रहा है। बीकानेर जिले में भी रविवार को बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला, बरसात की वजह से शहर दरिया बन चुके है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रसाशन किसी भी तरह की कोताही नही बरत रहा है।

श्रीडूंगरग़ढ़ के निजी स्कुलो में दो दिन छुट्टी

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में भी रविवार को बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला जिसकी वजह से कई स्कुलो में पानी भर गया। जिसके मद्देनजर श्रीडूंगरगड़ की निजी शिक्षण संस्थानों ने बरसात के चलते हुए जलभराव के कारण सोमवार को अवकाश की घोषणा की है।

इन स्कुलो में सोमवार को रहेगा अवकाश
भारती निकेतन शिक्षण संस्थान,जयपुर पब्लिक स्कूल, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल, ब्राइट
फ्यूचर सीनियर सेंकेण्डरी स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल, संस्कार इनोवेटिव स्कूल, मदर इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अवकाश घोषणा कर दी गई है।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी।सरोज वीर पूनियां ने बताया कि सोमवार के अवकाश घोषणा की कोई आधिकारिक आदेश अभी तक नहीं आया है। पूनियां ने बताया कि जिन विद्यालयों में पानी भरा है और जिन बच्चों को जलभराव के कारण आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़े, वे अपने स्तर पर अवकाश कर सकते है। बता देवें ग्रामीण अचंल में भी भारी बरसात हुई है, जिससे कई रास्तों पर भी भरा है।


वहीं मंगलवार बाबा रामदेव मेले की दशमी दशमी
का अवकाश होगा, जिससे बच्चों का दो दिवसीय अवकाश हो गया है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button