कल शहर में यहां होगा भोलेनाथ का बर्फ से श्रृंगार

सावन माह के अंतिम सोमवार को श्री नटराज उद्यान सेवा संकल्प द्वारा संसोलाव के पास जीवण नाथ जी धोरा पर बने शिव मंदिर में विभिन्न प्रकार के भक्तिमयी कार्यक्रम किए जाएंगे।

संस्था से जुड़े विनीत सारस्वत ने बताया कि मंदिर में भगवान शिव का बर्फ से श्रंगार किए जाएगा। इस मौके पर मंदिर में विभिन्न भक्तिमयी कार्यक्रम किए जाएंगे।मंदिर में भोलेनाथ का बर्फ से श्रंगार तथा रात्रि जागरण किया जाएगा इसके लिए सभी तैयारियां पूरी करली गई हैं। मंदिर को आकर्षक बिजली की झालरों से सजाया गया है।





































