पश्चिम बंगाल में महाराष्ट्र जैसा ‘खेला’? तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट की अटकलें,नई TMC’ अस्तित्व में आने के संकेत:-सूत्र


KOLKATA NEWS:-कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त एक बेहद बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में आज एक बड़ा विभाजन (टूट) हो सकता है। राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं कि बंगाल में भी महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे (शिवसेना) और शरद पवार (NCP) जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
50 विधायकों की बगावत और ‘असली TMC’ का दावा
सूत्रों का दावा है कि आज ही 50 या उससे अधिक TMC विधायकों का एक हस्ताक्षरित पत्र (रिजोल्यूशन) विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के पास जमा किया जा सकता है।

इस पत्र के जरिए ऋतव्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिए जाने की प्रमुख मांग रखी जाएगी।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह बागी गुट खुद को ‘असली तृणमूल’ बताएगा, लेकिन वे अपना नेता ममता बनर्जी को ही घोषित करेंगे।
महाराष्ट्र की तर्ज पर ही पार्टी का चुनाव चिह्न ‘जोड़ा फूल’ भी वर्तमान नेतृत्व के हाथ से निकल सकता है। पार्टी से निष्कासित माने जा रहे ऋतव्रत बनर्जी और संदीपन साहा के जरिए एक ‘नई TMC’ अस्तित्व में आ सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, इस नए राजनीतिक समीकरण में पार्टी के कई पुराने नेता शामिल हो सकते हैं, जबकि ममता बनर्जी के कई मौजूदा करीबी इस सूची से पूरी तरह गायब हैं:
पुराने और कद्दावर नेताओं के नाम इस नए धड़े में शामिल रहने की प्रबल संभावना है।
KMC में भी इस्तीफे की सुगबुगाहट
इस बड़े सियासी घटनाक्रम के बीच स्थानीय स्तर पर भी हलचल तेज है। सूत्रों का कहना है कि आज ही कोलकाता नगर निगम (KMC) में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। TMC पार्षद तारक सिंह आज अपने KMC के MIC (Member, Mayor-in-Council) पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer): यह खबर पूरी तरह से सूत्रों से मिली जानकारी और राजनीतिक हलकों में चल रही अटकलों पर आधारित है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर पार्टी या किसी नेता की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।





































