|

साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं उनके प्रभावी बचाव पर सेमिनार आयोजित

आज दिनांक 29.07.2025 को विद्यालय में “ministry of Electronics and Information Technology, Govt of India द्वारा राष्ट्रव्यापी नागरिकों, सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता एंव उनके प्रभावी बचाव अभियान के तहत सेमिनार आयोजित किया गया।
इस सेमिनार में श्री पल्लव मुखर्जी द्वारा विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।


इनटरनेट से प्राप्त सुविधाओं के साथ -साथ आन लाईन होने वाले जोखिमों के बारे में समझाया उनके द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर सुरक्षा जागरूकता छात्रों के लिए सिर्फ एक ज़रूरी कौशल से कहीं बढ़कर है। यह हमारी तेज़ी से डिजिटल होती दुनिया में एक ज़रूरी योग्यता है। ऑनलाइन खतरों को पहचानना और उनसे खुद को कैसे सुरक्षित रखना है, यह समझना उनके लिए सुरक्षा, निजता और समग्र डिजिटल कल्याण के लिए बेहद ज़रूरी है।
साइबर सुरक्षा जागरूकता, कंप्यूटर हार्डवेयर में संग्रहित डिजिटल डाटा एवं एवं विभिन्न शिक्षा जगत से जुड़े
राजकीय अधिकृत वेबसाइट / पोर्टल पर दर्ज डिजिटल संपत्ति की सुरक्षा के बारे में जानकारी देने और समझ बनाने में सहयोग करता है।
ऐसे में शिक्षण संस्थाओं की डिजिटल संपत्तियां (Digital Asset ) सुरक्षित रहे इसके लिए सबसे किफायती और
मज़बूत उपाय अपनाये जाने एवं शैक्षिक और गैर-शैक्षिक कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा जागरूकता
के प्रशिक्षण के माध्यम से पोषित किया जाना शामिल है।
अन्त में शाला प्रधानाचार्या अनुराधा जैन ने धन्यवाद दिया ।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button