|

Multinational Book of Records (London) के India CEO श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय से सुखद मुलाकात

THE BIKANER NEWS: जयपुर | 8 अगस्त 2026राजस्थान मंत्रालयिक अधिकारी कर्मचारी संघ, PWD जयपुर के अध्यक्ष श्री गगन बाज्या ने Multinational Book of Records (London) के India CEO श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक एवं कर्मचारी हितों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। श्री बाज्या ने प्रतिभाओं एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को वैश्विक मंच प्रदान करने की Multinational Book of Records की पहल की सराहना की।

श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा कि सार्थक संवाद एवं सकारात्मक विचार-विमर्श ही सामाजिक और संस्थागत विकास की मजबूत आधारशिला हैं।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई तथा भविष्य में जनहित एवं सामाजिक विषयों पर सहयोग और संवाद जारी रखने पर सहमति बनी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button