|

सुबह घर से निकली युवती, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

श्रीडूंगरगढ़। सेरूणा थाना क्षेत्र के समंदसर गांव में एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के जीजा ने हरियाणा निवासी एक युवक पर उसे भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, समंदसर निवासी मुनीराम ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी की हरियाणा निवासी बहन को फतेहाबाद निवासी सोनू पंवार शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवती खेत में रखे 10 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई।पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई शंभुसिंह कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button