|

स्वर्णनगरी में नगरपरिषद की लालफीताशाही के चलते संबंधित प्रशासन द्वारा स्वीकृत आदेश को अचानक निरस्त कर पीला पंजा जा पहुंचा रोजगार से बेरोजगार करने

जैसलमेर (कैलाश बिस्सा)

जैसलमेर में जिला कलेक्टर आवास के सामने कल सुपर मार्केट की स्वीकृति प्रशासन द्वारा फरवरी तक दी गई थी किंतु प्रशासन ने अचानक यातायात अवरुद्ध का हवाला देते हुए बिना सूचना दिए पीला पंजा मय जाब्ता नगरपरिषद दल बल के साथ आयुक्त महोदय पहुंच गए हटाने वही मौके पर भारी भीड़ का आक्रोश का सामना करना पड़ा
यह व्यवसाय एक निजी संपति पर चल रहा था वो भी प्रशासन की स्वीकृति पर फिर अचानक इसे हटाने की आवश्यकता क्यों पड़ी ?यह अनेक सवालिया निशान आमजन में छोड़ चुका है

एक दिन की हिदायत देकर चले गए वही पर पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल का कहना है शहर में आम जनता इस शासन काल में त्रस्त हो चुकी है

गौरतलब है स्वर्णनगरी में अधिकारियों की निरंकुश तानाशाही इस कदर बढ़ चुकी है वही पर खड़ी महिलाओं के साथ भी नगरपरिषद पर अभद्र भाषा बोलने के साथ व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए गए है

ज्ञातव्य रहे प्रजातंत्र में कार्यपालिका न्यायपालिका व्यवस्थापिका के पश्चात चतुर्थ स्तंभ में मीडिया को स्थान है मीडिया सिर्फ प्रत्येक घटनाक्रम का उल्लेख करना उसका कर्तव्य है न कि शासन चलाना यह आवाज सिर्फ जनता की उठाता है न कि राजनेताओं की भाषा बोलता है जो घटित घटनाओं को आमजन के सामने लाता है यह देश प्रजातंत्र है राजतंत्र नहीं

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button