|

बड़ी खबर – बीकानेर:घरेलू विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की बेरहमी से की हत्या

बीकानेर, 20 जुलाई। जिले के नोखा उपखंड के पांचू थाना क्षेत्र के जांगलू गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 24 वर्षीय युवक ने कथित रूप से अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद और जमीन-जायदाद से जुड़े मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात जांगलू गांव की सरहद स्थित एक खेत की ढाणी में 50 वर्षीय गंगाविशन बिश्नोई और उनके पुत्र राजाराम बिश्नोई (24) के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आए राजाराम ने घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर और गर्दन पर गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और गंगाविशन की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही नोखा सीओ जरनैल सिंह और पांचू थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को राउंडअप कर लिया।सोमवार सुबह एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खून से सने मिट्टी के नमूने तथा वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त किया। इसके बाद शव को पांचू राजकीय अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और जमीन-जायदाद को लेकर तनाव की बात सामने आई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button