Rajasthan: अचानक धंसी जमीन, दहशत में लोग; रहस्य जानने पहुंचे अधिकारी,बना विशालकाय गड्ढा

THE BIKANER NEWS:- Churu News : राजस्थान में एक बार फिर से जमीन धंसने से बड़ा गड्ढा बनने की खबर चर्चा में है. चूरू के सोनपालसर गांव के पास रहस्यमय तरीके से ये जमीन अचानक से धंस गयी.

अचानक जमीन धंसने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी, गांव के उम्मेदसिंह राठौड़ की ओर से घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई. करीब 60 फीट की दूरी पर 50 फीट गहरी जमीन धंसी है. जो अभी भी धंस रही है.
एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को गड्ढे से दूर रखा जा रहा है. गांव के उमेदसिंह राठौड़ ने बताया कि आज सुबह अचानक करीब 60 फीट की दूरी पर 50 फीट का गहरा गड्ढा हो गया हो गया था.
सोनपालसर गांव से 3 किलोमीटर की दूरी पर गोसाई जी महाराज का बीहड़ है, जिसमें यह जमीन धंसी है. अचानक जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में है और मौके पर मौजूद वरिष्ठ लोगों द्वारा गड्ढे के आसपास के लोगों को दूर रखा जा रहा है और प्रशासन की टीम का इंतजार किया जा रहा है. वही उम्मीदसिंह ने बताया कि अभी भी धीरे-धीरे जमीन धंसने का सिलसिला जारी है.
देखे वीडियो👇👇👇
https://www.instagram.com/reel/DODwjYZE_Tm/?igsh=MmphdTlsMmQ2cWp3
आपको याद दिला दें, राजस्थान में ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. साल 2024 में भीलवाड़ा में और बीकानेर में ऐसे ही तरीके से जमीन धंस गयी थी और बड़े गड्ढे हो गये थे.




































