|

प्रिय चोरों, समय बर्बाद न करें…” दुकानदार ने शटर पर लिखा ऐसा मैसेज कि पढ़कर हंसी भी आएगी और तरस भी!

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर:-शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं से परेशान एक सरस बूथ संचालक ने अपनी दुकान की सुरक्षा का एक नायाब तरीका निकाला है। सीसीटीवी या गार्ड की जगह, दुकानदार ने चोरों के नाम एक ‘खुला खत’ ही शटर पर लिख दिया है।


​दुकानदार ने शटर पर साफ़ शब्दों में लिखा है:
“इस बूथ पर पहले चोरी हो चुकी है। इस कारण मैं सारे पैसे और महंगा सामान जाते हुए घर लेकर जाता हूँ! अतः चोरों से निवेदन है कि व्यर्थ में ताला तोड़ कर मेरा नुकसान न करें।”


​बीकानेर में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे दुकानदार की मजबूरी बता रहे हैं तो कुछ इसे ‘देसी सिक्योरिटी सिस्टम’ कह रहे हैं। यह संदेश बताता है कि चोरों का खौफ किस कदर है कि दुकानदार को अब उनसे निवेदन करना पड़ रहा है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button