|

राजस्थान के स्कूलों में बढ़ीं गर्मी की छुट्टियां,नोनिहालो की मिली राहत

THE BIKANER NEWS:^जयपुर: राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस के बीच स्कूली बच्चों के लिए राहत की बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 7 दिन और बढ़ाने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। अब राज्य के स्कूलों में 20 जून के बजाय 28 जून तक अवकाश रहेगा और स्कूल 29 जून से दोबारा खुलेंगे।

​राज्य में लगातार पड़ रही अत्यधिक गर्मी और लू के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा, शिक्षक संगठनों की ओर से भी छुट्टियां बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही थी।

शिक्षा मंत्री से हुई थी मुलाकात: > गत 22 मई को जयपुर में ‘शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात कर छुट्टियां बढ़ाने की मांग रखी थी। उस दौरान शिक्षा मंत्री ने इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया था। इसके बाद शिक्षा विभाग के स्तर पर प्रस्ताव तैयार किया गया और शासन सचिव की स्वीकृति मिलते ही सोमवार को इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button