|

शिक्षक संघ शेखावत उप शाखा बज्जू का वार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन प्रकिया सम्पन्न हुई

THE BIKANER NEWS:-शिक्षक संघ शेखावत उप शाखा बज्जू का वार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन प्रकिया सम्पन्न हुई
तहसील के ग्राम गोड़ू में आज शिक्षक संघ शेखावत का वार्षिक अधिवेशन जिला कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अशोक कुमार यादव,महेंद्र सिंह पंवार एंव चुनाव अधिकारी बीरबलराम रैगर की देखरेख एवं निर्देशानुसार पूर्णतया लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सम्पन्न हुआ जिसमें अनोप गोदारा को ब्लॉक अध्यक्ष,छैल बिहारी मीणा को ब्लॉक मंत्री एंव सियाराम मीणा को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी एंव जिला मंत्री अरुण गोदारा सहित बज्जू ब्लॉक के सदस्य,पदाधिकारी मौजूद रहे तथा सभा को संबोधित किया।
प्रथम सत्र में ब्लॉक अध्यक्ष अनोप गोदारा ने सदन को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। ब्लॉक मंत्री छैल बिहारी मीणा ने वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया। जिसका सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। वक्ताओं द्वारा संगठन के ध्येय वाक्यों लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद का विस्तारित रूप से सार बताते हुए पूर्व वर्तमान शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए वर्तमान जीवन में संगठन की जरूरत पर बल दिया। द्वितीय सत्र में नवीन कार्यकारिणी का गठन कर निर्वाचन अधिकारी द्वारा पदाधिकारियो को सांगठनिक शपथ ग्रहण करवाई गई।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button