बंगाल:-बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ आक्रोश: सनातन संस्कृति सेवा ट्रस्ट ने निकाला विशाल जुलूस,यूनुस का पुतला फूंका

KOLKATA NEWS:-कोलकाता;-बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे निरंतर अत्याचार और बर्बरता के विरोध में आज शहर में भारी जनाक्रोश देखने को मिला। सनातन संस्कृति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में एक विशाल विरोध रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में मातृशक्ति (महिलाओं) और युवाओं ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कट्टरपंथियों पर नकेल कसने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। रैली के दौरान विशेष रूप से विगत दिनों बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या का मुद्दा छाया रहा। प्रदर्शनकारियों ने इस हत्याकांड के दोषी कट्टरपंथियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग उठाई।

गणेश टॉकीज मोड़ पर चक्काजाम और पुतला दहन
विरोध प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित भीड़ ने गणेश टॉकीज मोड़ पर पहुँचकर रास्ता रोका और वहां बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस का पुतला जलाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।
सड़क पर उतरने की चेतावनी
संस्था और इस कार्यक्रम की संयोजक पूर्णिमा चक्रवर्ती ने सभा को संबोधित करते हुए कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “अगर हमारे हिंदू भाई-बहनों पर हमले बंद नहीं हुए, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम इसी तरह विराट रूप में सड़कों पर उतरेंगे और सरकार से मांग करेंगे कि हिंदुओं को बचाने के लिए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।











