बीकानेर से बड़ी खबर: देर रात बस और ट्रोले की भिड़ंत, एक दर्जन घायल


बीकानेर। जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। पलाना के पास भादू पेट्रोल पम्प के नजदीक एक सवारी बस और ट्रोले में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए, जिनमें बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना देर रात्रि करीब 2 बजे हुई। सवारी बस जोधपुर से बीकानेर होते हुए हनुमानगढ़ की ओर जा रही थी, तभी पलाना से करीब 4–5 किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया।
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची। हाजी जाकिर, सोएंब भाई और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ राहत कार्य में जुटे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





































