बीकानेर:-विजय व्यास से मोबाइल और नकदी छीनकर हुए फरार हुए तीन बाइक सवार बदमाश

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सदर थाना इलाके का है, जहां ड्यूटी पर जा रहे एक गार्ड के साथ लूट की वारदात सामने आई है।

अंत्योदय नगर निवासी विजय कुमार व्यास ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि वह गार्ड की नौकरी करता है। मंगलवार सुबह करीब 6:10 बजे वह मेहरों का बास से अपने काम पर जा रहा था। इसी दौरान केला देवी मंदिर रोड पर अचानक बाइक पर सवार तीन युवक आए और उसे रोक लिया।
युवकों ने उसे धमकाया और उसकी जेब से दो मोबाइल और 1000 रुपये नकद निकाल लिए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने उसके बैग से मोबाइल का चार्जर भी निकाल लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।




































