भ्रष्टाचारियों से लेंगे पाई पाई का हिसाब-उम्मेदाराम

जैसलमेर( कैलाश बिस्सा)

जैसलमेर जिला कलेक्टर परिसर के बाहर ओरण प्रेमी धरना स्थल पर जैसलमेर बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बैनीवाल ने अपने उद्बोधन में कहा जैसलमेर क्षेत्र की ओरण भूमि को कांग्रेस सरकार द्वारा 30 हजार बीघा जमीन को राजस्व भूमि में दर्ज करवाई थी।
किंतु वर्तमान में सत्ता में चूर है और सत्ता की चाबी इनके पास है आज आप लोग नंगे पांव इनके पास गए हो जनता की जरूरत पड़ी तो वे स्वयं नंगे पांव आयेंगे।
आज कंपनी के पीछे भाग रहे है क्षेत्र के भू भाग को इस प्रकार कंपनियों को दे देंगे तो स्थानीय वाशियो के पास बचेगा ही क्या ?
जिस प्रकार कंपनियों को लीज पर दे रहे है वो इन क्षेत्र वाशियो को न्यूनतम दर पर दी जा सकती है।
ओरण गोचर भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहिए मंत्री महोदय ने बंद कमरे में चर्चा को कहा तब सांसद बेनीवाल का कहना है सबके सामने वार्ता करते है।
भ्रष्टाचार में जो भी लिप्त होगा समय आने पर पाई पाई का हिसाब लिया जाएगा।
उन्होंने कहा पार्लियामेंट में विधान सभा में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।



































