जस्सूसर गेट क्षेत्र का पार्क बना असामाजिक तत्वों का अड्डा,बीखरी रहती है शराब की बोतलें:-देखे वीडियो

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर: शहर के परकोटे के मुख्य क्षेत्र जस्सूसर गेट के अंदर स्थित रावतमल जी पार्क इन दिनों अपनी बदहाली और असामाजिक तत्वों के जमावड़े के कारण स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पार्क की पवित्रता और सुरक्षा को लेकर प्रशासन की अनदेखी अब आम जनता और यहां आने वाले सैकड़ों लोगों पर भारी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए बताया कि पार्क के जिस हिस्से में नियमित रूप से ‘शाखा’ लगती है और संस्कार सिखाए जाते हैं, ठीक उसी जगह पर शराब की खाली बोतलें पड़ी मिलती है। असामाजिक तत्वों का जमावड़ा
जानकारी के अनुसार, पार्क में शाम और रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। ये लोग यहां खुलेआम शराब पीते हैं, ऐसा लगता है कि इस पार्क का कोई ‘धणी-धोरी’ नहीं है। देखरेख के अभाव में यह सार्वजनिक स्थल अब नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है।
बुजुर्गों और मॉर्निंग वॉकर को परेशानी
रावतमल जी पार्क क्षेत्र के बुजुर्गों और आम नागरिकों के लिए टहलने का एक प्रमुख स्थान है। यहाँ प्रतिदिन करीब 400 से 500 लोग नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए आते हैं। लेकिन शराब की बोतलें और गंदगी देखकर लोगों का मन खिन्न हो जाता है। असामाजिक तत्वों के डर से अब बुजुर्ग और महिलाएं यहां आने में असहज महसूस करने लगे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन इस पार्क की सुध ले यहाँ रात्रि के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और पार्क में शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में सैर कर सकें।
देखे वीडियो👇👇👇





































